कन्नौज। जिला समन्वयक ने चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। पंजीकृत छात्रों की संख्या कम मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर बांगर में अनुदेशक गैरहाजिर मिलीं। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय चौराचांदपुर में एमडीएम जिला समन्वयक आदिल नियाज ने सुबह 9:25 बजे निरीक्षण किया। पंजीकृत 206 छात्रों में 96 उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौराचांदपुर का 9:45 बजे निरीक्षण किया। पंजीकृत 143 में से 44 छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय ताराबांगर में 10:05 बजे निरीक्षण किया गया। 153 छात्रों में से 76 उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर तारा बांगर में 10:10 बजे निरीक्षण किया गया। 116 पंजीकृत छात्रों में से 46 उपस्थित मिले। अनुदेशक गीता गैरहाजिर मिलीं। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि गैरहाजिर अनुदेशक से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह छात्र संख्या बढ़ाएं।
निरीक्षण में छात्र संख्या मिली कम
गैरहाजिर अनुदेशक से मांगा गया स्पष्टीकरण