फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आदेश के 17 साल बाद प्रशासन ने जमीन खाली कराकर भू-स्वामी को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख तिराहा स्थित जमीन पर कुछ लोगों ने गुमटी रखकर कब्जा कर रखा था। साल 2008 में एसीजेएम जूनियर डिवीजन ने जमीन खाली कराकर भू-स्वामी को कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। आदेश के 17 सालों बाद प्रशासन ने गुमटी हटवाकर भू-स्वामी को जमीन पर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन



ग्राम खोजीपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सौरिख तिराहा पर मोहल्ला भैनपुरा में उनकी जमीन है। एयरफोर्स में सर्विस करने के कारण वह ज्यादातर बाहर रहे। इसका फायदा उठाकर उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। जमीन को खाली कराने के लिए साल 1982 में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन फर्रुखाबाद की न्यायालय में वाद दायर किया। साल 1995 में न्यायिक अधिकारी ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए जमीन को खाली करवाने के निर्देश दिए थे।
न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ मौके पर रखे लकड़ी व टिन की दुकानों को हटवाकर खाली करवा दिया। हालांकि दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। इस दाैरान कुछ लोगों ने हाइड्रा पर पथराव भी किया जिससे उसके शीशे टूट गए। एसडीएम ने बताया कि अराजकता करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें