फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कनेक्शन काटे, सात लाख वसूले

Tue, 13 Jan 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने शासन के निर्देश पर बिजली चोरों को पकड़ो अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकारियों ने अभियान चलाकर 17 कनेक्शन काटकर 7 लाख रुपये बकाया वसूला।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत पी. राम की अगुवाई में एसडीओ वीरभद्र सिंह, जेई विशाल वर्मा, दीपचंद्र, संत कुमार ने टीम के साथ शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान में अभियान चलाया। इस दौरान 19 मकानों में अंदर लगे मीटरों को बाहर किया गया। चार फुंके हुए मीटर बदलकर घरों से बाहर लगाए गए।

तीन नए कनेक्शन पर मीटर न लगे होने के कारण मौके पर ही नया मीटर लगाया गया। चार उपभोक्ताओं की कटी हुई केबिलें तत्काल नई मंगवाकर बदलवाई गईं। 6 लाख 12 हजार रुपये की वसूली बकाएदारों से की गई। 17 कनेक्शन काटकर 7 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। अधिशासी अभियंता विद्युत पी. राम ने बताया कि अब प्रतिदिन बिजली विभाग रणनीति बनाकर बदल-बदलकर क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


शहर के अलावा गांव में भी अचानक टीमें पुलिस बल के साथ पहुंचेंगी। बिजली चोरी करते पाए गए तो संबंधित चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिजली बकाएदारों के बिल अदा न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें