कन्नौज। जनपद की सभी एचसी पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 14 सीएचसी पर आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ हुआ। मेले में 1623 मरीजों को परामर्श और दवाएं वितरित की गई और 59 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
जनपद के 33 पीएचसी और तीन नगरीय पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि मेले में 704 पुरुष, 650 महिलाएं और 269 बच्चों का डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण किया। साथ ही मरीजाें की खून की जांच कराई और दवाएं वितरित की। डिप्टी सीएमओ डाॅ. जितेंद्र कुमार व एसीएमओ ने पीएचसी व नगरीय पीएचसी का भ्रमण किया गया। आयुष्मान भव अभियान के तहत स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाएगी। इसके साथ ही सीएचसी-पीएचसी पर भी लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।
मरीजाें को यह मिलीं सुविधाएं
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों की खून की जांच के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, हेपेटाइटिस बी एवं सी की कार्ड बनाए गए और टीबी संदिग्धाें की जांच, नेत्र परीक्षण की सुविधाएं दी गईं।