कन्नौज। बाईपास पर अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कंटेनर हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला।
मैनपुरी के किशनी में रहने वाले 23 वर्षीय अजय कुमार कंटेनर चलाते थे। शनिवार को वह गाजियाबाद से वाशिंग मशीन लादकर कानपुर की ओर जा रहे थे। तभी सदर कोतवाली के मानपुर चौराहे के पास बाईपास पर कंटेनर तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अजय कुमार कंटेनर के नीचे दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने करीब आधा घंटे बाद क्रेन से कंटेनर को उठवाकर अजय कुमार का शव निकलवाया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। चालक अकेले ही कंटेनर लेकर कानपुर की ओर जा रहा था।