छिबरामऊ (कन्नौज)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में टीएलएम मेला लगाया गया। यहां शिक्षकों ने कार्रवाई के भय के चलते महंगे दामों में कई विषयों से संबंधित टीएलएम किट खरीदीं।
ग्लोबल साइंस कारपोरेशन कंपनी द्वारा आदर्श प्राथमिक विद्यालय में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मेला में प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों से संबंधित टीएलएम सामग्री उपलब्ध थी। जैसे ही शिक्षकों को मालूम हुआ कि यह मेला शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा लगवाया गया, तो उनमें ऐसा डर सताया कि कुछ ही देर में शिक्षक वहां पहुंच गए। कई विषयों से संबंधित टीएलएम सामग्री खरीदी। कुछ शिक्षकों का कहना था कि मेले में बिकने वाली सामग्री यदि मार्केट से खरीदी जाए तो वह काफी कम दामों में मिल सकती है। कार्रवाई के भय से मजबूरन यह सामग्री महंगे दामों में खरीदनी पड़ी।
महंगे दामों में कई विषयों की किट खरीदीं
आदर्श प्राथमिक विद्यालय में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया