अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर के राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में शुक्रवार को कन्नौज के इतिहास पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरातन संपदा बचाओ समिति की ओर से हुई प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को सदर एसडीएम शैलेष कुमार ने पुरस्कृत किया। श्
संग्रहालय के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें कन्नौज पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के आशीष यादव प्रथम, रौनक कटियार द्वितीय और आई-फेट इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा सात के अभिजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। एमपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा शीतल सैनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मेजर एनसी टंडन, डा. अमरनाथ द्विवेदी, डा. सुशील निर्णायक रहे।
निबंध प्रतियोगिता में आशीष रहे प्रथम
रौकन ने दूसरा व अभिजीत को मिला तीसरा स्थान
क्रासर
कन्नौज के इतिहास विषय पर हुई प्रतियोगिता
फोटो 23 केएनजेपी 11- पुरातत्व संग्रहालय में निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।