कन्नौज। आलू किसानों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार (आज) को 1600 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक की खेप पहुंचेगी।
यह उर्वरक 47 सहकारी समितियों और पांच क्रय विक्रय समिति व महिला समिति में भेजी जाएगी।
इन दिनों किसान अगेती आलू की फसल को लेकर खेत तैयार करने में जुटे हैं।
आलू की तैयारी के लिए किसानों में एनपीके और डीएपी उर्वरकों की मांग बढ़ी है। जनपद में करीब 52 हजार हेक्टेयर रकवा में आलू की खेती होती है।
जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बताया कि कुल 1600 मीट्रिक टन एनपीके की बोरियों की रैक फर्रुखाबाद से लग रही है।
इसमें 1280 मीट्रिक टन एनपीके सहकारी समितियों व क्रय विक्रय समितियों में जाएगी। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि 320 मीट्रिक टन एनपीके इफको व एग्री जंक्शन में भी भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक है।
उर्वरक रेट
यूरिया 266.50 रुपये
एनपीके 1470.00 रुपये
डीएपी 1350.00 रुपये