फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जननी सुरक्षा योजना का लाभ 1568 प्रसूताओं को नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी जननी सुरक्षा योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का दावा हवाहवाई है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसूताओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए चलाई जा रही योजना प्रसूताओं को मुंह चिढ़ा रही है। लापरवाही के कारण जिले की 1568 प्रसूताओं को भुगतान के लिए विभाग और बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने पर प्रसूताओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह धनराशि सीधे प्रसूताओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए प्रसूताओं को एक आवेदन पत्र भरकर बैंक पासबुक, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और डिस्चार्ज के कागज जमा करने होते हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के सरकारी अस्पतालों में 18545 प्रसव हुए, जिसमें 16977 प्रसूताओं का भुगतान किया जा चुका है।



सीएमओ डाॅ. विनोद कुमार का कहना है कि प्रसूता के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही आवेदन लिया जाता है, जिसमें आधार और बैंक पासबुक जमा होती है। कई प्रसूताओं के आधार कार्ड में गड़बड़ी या बैंक में खाता न होने के कारण देरी होती है। आवेदन पूरा होने पर ऑनलाइन फीड करने के बाद धनराशि प्रसूता के खाते में भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक वार संस्थागत प्रसव के आंकड़े :

ब्लॉक कुल प्रसव कुल भुगतान

कन्नौज 2574 2327

जलालाबाद 808 706

गुगरापुर 340 1340

तालग्राम 2841 2585

छिबरामऊ 2488 2263



सौरिख 1904 1806

हसेरन 1364 1364

उमर्दा 2042 1962

महिला अस्पताल 2095 962



मेडिकल कॉलेज 1068 972
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें