फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के सख्त तेवरों के बाद भी नहीं सुधरे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के गोशालाओं को लेकर सख्त रुख अपनाने के बावजूद अफसरों में सुधार नहीं दिख रहा है। 27 मई को विकास भवन में निरीक्षण के दौरान सीवीओ को 138 गोशालाओं की जांच के निर्देश दिए गए थे। 97 गोशालाओं को भेजी गई 61 लाख की धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र मुहैया कराने के लिए कहा था। अभी तक महज 20 गोशालाओं के उपभोग प्रमाण पत्र आ सके हैं। उधर 138 गोशालाओं में 41 गोशालाएं कागजों पर संचालित हैं या वास्तव में चल रहीं, को लेकर भी जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। गोशालाओं की जांच के लिए 39 टीमों को लगाया गया है। सीवीओ के मुताबिक उनके पास अभी तक किसी की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन



पिछले दिनों जिलाधिकारी ने विकास भवन में स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीके त्रिवेदी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। सात दिन गुजरने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। सीवीओ ने बताया कि कन्नौज विकास खंड से 5, छिबरामऊ नगर पालिका से एक, गुगरापुर से 11, सौरिख ब्लाक से तीन गोशालाओं के उपभोग प्रमाण पत्र आ गए हैं। गोशालाओं की 32 बिंदुओं पर जांच के लिए लगाई गईं टीमों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

जिले में खुलेगा एक और वृहद गो संरक्षण केंद्र
जसपुरापुर सरैया में एक करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को एक करोड़ की धनराशि दे दी गई है। बीस लाख रुपये की धनराशि देनी है। इस केंद्र पर करीब 1500 गोवंशों को रखा जा सकता है। शासन ने जिले में एक और गो संरक्षण केंद्र खोले जाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। सीवीओ ने कहा कि इसके लिए 1 करोड़ 20 लाख की धनराशि मिल गई है। अभी जमीन का चयन नहीं हुआ है। राजस्व अधिकारियों के साथ जमीन का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी के सख्त तेवरों के बाद भी नहीं सुधरे अफसर
138 गोशालाओं की जांच नहीं हो सकी पूरी,20 गोशालाओं ने दिया उपभोग प्रमाण पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें