फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन पल्स पोलियो अभियान 23 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो दिवस 23 जून को आयोजित होगा। पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन



तालग्राम ब्लाकके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज पर सोमवार को पोलियो कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश चंद्र ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान 23 से 28 जून तक चलेगा। 149 बूथ, 94 टीमें, 30 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। यह लगभग 55 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का प्रयास करेंगे।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि 23 जून को पोलियो दिवस के अवसर पर जिले में लगभग 800 बूथों का गठन किया गया है। इन पर लगभग तीन लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 668 टीमों को लगाया जाएगा। 23 से 28 जून तक इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास होगा। ईंट भट्ठों और निर्माण स्थलों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल आफिसर शुतांशु ने बताया कि भारत में पोलियो का आखिरी केस 23 जनवरी 2011 को आया था। इसके बाद आज तक कोई भी पोलियो का केस नहीं आया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 26 मार्च 2014 को भारत का नाम पोलियो प्रभावित देशों की सूची से हटा दिया है। इस दौरान बीपीएम महेंद्र सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन से मोहम्मद अहमद, आईओ राम सिंह मौजूद रहे।

सघन पल्स पोलियो अभियान 23 जून से
तीन लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें