फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा तो गिरा लेकिन नहीं मिली गर्मी और लू से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शुक्रवार को पारे में गिरावट हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग दिन भर चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से परेशान रहे। गुरुवार की अपेक्षा पारे में 1.08 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। दोपहर को सड़कों पर रहने वाले सन्नाटे में कोई फर्क नहीं आया।
विज्ञापन



गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 45.08 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन था। शुक्रवार को तापमान 44 और 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप असर दिखाने लगी। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता गया। सुबह 11 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शाम चार बजे के बाद धूप और लू में कुछ कमी आई, तब लोग घरों से निकले। गर्मी का असर सरकारी दफ्तरों में भी देखने को मिल रहा है। कर्मचारी चाहते हुए भी बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन



पारा गिरा, नहीं मिली गर्मी और लू से राहत
44 डिग्री पर टिका पारा ,गुरुवार की अपेक्षा पारे में 1.08 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें