फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो केंद्रों पर 1544 परीक्षक करेंगे आज से मूल्यांकन

Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरु होगा। इसके लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन के लिए 1544 परीक्षक लगे हैं और इनकी निगरानी के लिए 162 उप प्रधान निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के बाद अब मूल्यांकन की सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए जिले के दो विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। एसबीएस इंटर कॉलेज और केके इंटर कॉलेज में आज से मूल्यांकन शुरू होगा। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। केके इंटर कॉलेज केंद्र पर हाईस्कूल और एसबीएस इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। हाईस्कूल की 1,66,784 और इंटर की 1,41000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 1544 परीक्षकाें और 162 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक परीक्षक को हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें