छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के बंधा नगरिया गांव में महिला ने धोखे से गलत दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
बंधा नगरिया गांव निवासी अवधेश यादव की पत्नी शिवानी (22) ने बताया कि वह पेट की बीमारी से पीड़ित हैं। उसका उपचार भी चल रहा है। रविवार की सुबह उन्होंने अपने बच्चे से खाने के लिए दवाई मंगाई, तो उसने दूसरी दवा दे दी, जिसे खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। काफी देर बाद उसकी हालत में सुधार हो सका।