अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का शैक्षिक सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। पहले दिन परिचय सम्मेलन के बाद छात्रों को हास्टल भी एलाट किए जाएंगे। इसके लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि नीट 2017 के जरिए मेडिकल कालेज में सौ सीटों के सापेक्ष 90 पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। रिक्त 10 सीटों पर सात सितंबर तक प्रवेश लिए जाएंगे। प्रथम वर्ष पैरा-2017 के मेडिकल स्टूडेंट्स का शैक्षिक सत्र एक सितंबर से शुरू होगा। 90 सीटों पर 46 गर्ल्स व 44 ब्वायज स्टूडेंट्स के एडमीशन हुए हैं। प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स को एनाटामी, फिजियोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री के विषय पढ़ाए जाएंगे।
फ्रेशर स्टूडेंट्स को ग्राउंड फ्लोर पर रखा जा रहा है। सीनियर स्टूडेंट्स को सख्त चेतावनी जारी की गई है कि यदि किसी के साथ रैगिंग का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सौ सीटों के सापेक्ष 90 ने लिया प्रवेश
- रैगिंग रोकने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन सतर्क