फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीकमपुर साहनी गांव में तनाव, पुलिस की गस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (ब्यूरो)। थानाक्षेत्र के भीकमपुर साहनी गांव में पंचायत चुनाव के वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के 48 घंटे बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। गांव में गश्त शुरू हो गई है। एसओ ने बेहटा चौकी प्रभारी को ग्रामीणों पर नजर रखने की हिदायत दी है। आरोपियों के पुराने रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में दो आरोपियों के अलावा छह आरोपी अभी भी भूमिगत हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले ग्राम प्रधान दीप सिंह व बीडीसी पवन के बीच रंजिश को लेकर फायरिंग के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एसओ ने सतर्कता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस के दबाव के चलते दोनो पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए हैं।

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि गांव में फायरिंग होने से दहशत है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कोई कितनी भी राजनैतिक पहुंच का हो लेकिन छोड़ा नहीं जाएगा। भले ही हवाई फायरिंग की हो लेकिन ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीकमपुर साहनी गांव में तनाव, गश्त जारी
-एसओ की ग्रामीणों पर नजर रखने की हिदायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें