फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 150 संभावित दावेदारों ने मांगी एनओसी

Fri, 14 Apr 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर निकाय का चुनाव लड़ने के लिए नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत से अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) लेना जरूरी है। उसके बिना नामांकन पत्र अधूरा माना जाएगा। उसी के तहत अदेय प्रमाण पत्र लेने के लिए पालिका में भीड़ लग रही है। 150 लोगों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और सभासद पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र में संबंधित निकाय की ओर से जारी अदेय प्रमाण पत्र भी लगेगा। अगर किसी संभावित दावेदार पर जल कर व गृह कर समेत कोई कर निकाय का बकाया है, तो एनओसी नहीं बनेगी। ईओ नीलम चौधरी का कहना है कि अब तक करीब 150 लोगों ने आवेदन किए हैं। हर रोज आवेदन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी अदेय प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाएंगे। रजिस्टर में बकाया देखने के बाद ही प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरी ओर बकाया जमा करने के साथ ही पालिका से लोग रसीद कटा रहे हैं।

नई बस्ती को राहत, बनेगा फटाफट नोड्यूज
नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में शामिल हुआ ग्रामीण क्षेत्र के लोग अगर निकाय चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उनको तत्काल अदेय प्रमाण पत्र मिल जाएगा। नए इलाके में अभी कोई भी कर नहीं लगाया गया है। विकास कार्य होने के बाद ही करों की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें