कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में गंगा बैराज रोड यश कोठारी चौराहे पर शुक्रवार को कार और लोडर की टक्कर हो गई। टक्कर में कार के एयर बैग खुल गए। कार में मंधना स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाने वालीं प्रोफेसर शिवानी कपूर और कार चालक विकास कुमार कनौजिया को मामूली चोटें आईं। कार बैराज से मंधना की तरफ जा रही थी जबकि लोडर बिठूर की तरफ से आ रहा था।चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। बिठूर पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और लोडर को थाने में खड़ा कराया। इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)