फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी नहीं होंगी, तो बहू कहां से लाओगे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कल्यानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने बेटी नहीं होगी, तो बहू कहां से लाओगे, नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को अब और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। बेटियों को पढ़ाएं और उनकी पूरी सुरक्षा करें तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है।

दीपिका चतुर्वेदी ने महिलाओं से आवाहन किया कि वह मातृ शक्ति हैं और किसी से कम नहीं हैं। जिला व्यायाम शिक्षिका चंद्रलता त्रिपाठी, समाजसेविका प्रतिभा मिश्रा व दीपमाला शाक्य ने भी विचार व्यक्त कर महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें