फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनेरी में फैले संक्रामक रोग, 50 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठठिया। जिले में संक्रामक रोगों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गंदगी और दूषित पानी से अब ग्राम पंचायत भुन्ना के मजरा जनेरी में संक्रामक रोग फैलने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। 72 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।

मजरा भुन्ना में जगह जगह गंदगी पसरी है। सफाईकर्मी तीन महीने में एक बार आता है। यहां 15 सरकारी हैंडपंपों लगे हैं। इनमें तीन का पानी तो पीने लायक ही नहीं है जबकि अन्य में भी गंदा पानी आता है। पांच साल हैंडपंपों के पानी की जांच नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी और दूषित पानी की वजह से ही बीमारियां फैली हैं। गांव के अभिमन्यु (6), श्याम कटियार (13), मुस्कान (11), अनरूद्व (35), दिपांशु (14), सुधांशु (10), कृष्ण कुमार (40), ऋतिक (15), प्रांसी (10), अनिल (40), कृष्णा (9), लवकुश (7), प्रिंस (8), युग (6), रेनू (5), रश्मि (12), रचना (14), शोभित (15), नेहा (22), ध्रुव (छह माह), रामसखी (40), काजल (15), रिया (8), मोहिनी (14), विमल (छह माह) सहित 50 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। ग्रामीण निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि गांव में गंदगी के लिए ग्राम पंचायत जिम्मेदार है। सफाई क्यों नहीं हो रही है जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य कैंप लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय पर संक्रामक रोग नियंत्रण दस्ते का गठन किया है। किंतु विभाग का सूचना तंत्र कमजोर होने से बीमारियां फैलने की खबर देर से पहुंचती है। इससे हालात और गंभीर हो जाते हैं। ऐसा तब है जब स्वास्थ्य विभाग के पास गांव-गांव आशा और एएनएम मौजूद हैं।





अब जनेरी में फैले संक्रामक रोग, 50 बीमार
दूषित पानी दे रहे हैं हैंडपंप, सफाई न होने से लगे गंदगी के ढेर
क्रासर
72 घंटे बाद भी गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें