फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा (कन्नौज)। औरैया जिले के अछल्दा रेलवे स्टेशन के निकट हुई ट्रेन दुर्घटना में घायलों का उपचार करने के लिए डीएम के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कालेज से सीएमएस डा.दिलीप सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन डाक्टरों की टीम ने घटना स्थल पहुंचकर घायलों का इलाज किया। इसके अलावा जिला अस्पताल व सीएचसी तिर्वा से भी डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद और पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मेडिकल कालेज के सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया को मोबाइल पर डाक्टरों की टीम घटनास्थल पर भेजने के अलावा मेडिकल कालेज में भी अतिरिक्त बेड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर 12 डाक्टर, दो फार्मासिस्ट, चार वार्ड ब्वाय, दो एंबुलेंस व एक दर्जन इंटर्नशिप कर रहे डाक्टरों की टीम दवाइयों के साथ घटनास्थल पहुंची और घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन


सीएचसी तिर्वा से प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अवधेश के नेतृत्व में व जिला अस्पताल से डा. रवींद्र साहू के नेतृत्व में आधा दर्जन चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। जिले से गई तीनों टीमों ने घटनास्थल के अलावा अछल्दा रेलवे स्टेशन पर घायलों का उपचार किया। बाद में सभी घायल यात्रियों को लेकर दूसरी ट्रेन रवाना हो गई। इसके बाद कन्नौज से गई तीनों टीमें लौट आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें