अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद ने ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है। एक जुलाई को रिक्त पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20 को सुबह दस से चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 22 को जांच की जाएगी। 24 को उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। 24 को प्रतीक चिह्न का आवंटन और एक जुलाई को सुबह सात से पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। तीन जुलाई को मतगणना होगी।
कन्नौज विकास खंड में आकिलपुर ग्राम प्रधान अनारक्षित, तालग्राम में सरायप्रयाग अनुसूचित जाति, सौरिख में सहरोई पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यह पद रिक्त चल रहे थे। इसके अलावा करीब चौबीस ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य में गुगरापुर में वार्ड नंबर 18 महिला, तालग्राम में वार्ड नंबर 19 रजलामऊ महिला, सौरिख में वार्ड नंबर 20 बहादुरपुर मझिगवां महिला, सौरिख में वार्ड नंबर 37 ईजलपुर महिला, हसेरन में वार्ड नंबर 15 मढ़पुरा अनारक्षित वर्ग के लिए सीट रिक्त है।
सूची का हो गया प्रकाशन
कन्नौज। एडीएम डीपी सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की वार्डवार सूची का प्रकाशन हो गया है। जिसे सूची देखनी हो वह कार्यालय आकर निशुल्क प्राप्त कर सकता है।
- ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत
- सदस्य के रिक्त पदों पर कराया जाना है चुनाव