खड़िनी। एसआईएस की ओर से ब्लॉक सभागार में रोजगार शिविर लगाया गया। इसमें सुरक्षा जवान पद के लिए 35 अभ्यर्थी आए, जिसमें 14 का शारीरिक मापदंड व शैक्षिक योग्यता पूरी होने पर चयन कर लिया गया। मंगलवार को भी एसआईएस की ओर से कैंप लगाया जाएगा।
सोमवार को ब्लॉक सभागार में एसआईएस (भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद) के सीनियर भर्ती अधिकारी फैजल खान व सहायक भर्ती अधिकारी अमित राणा ने रोजगार शिविर का लगाया। शिविर में रोजगार पाने के लिए 35 अभ्यर्थी पहुंचे, जिनका शारीरिक मापदंड लिया गया और शैक्षिक योग्यता देखी गई। अभ्यर्थियों की लंबाई, सीने के अलावा शैक्षिक प्रमाण पत्र देखे गए। दोपहर तक चले रोजगार शिविर में राजन प्रताप सिंह, सुरजीत कुमार, कौशलेंद्र सिंह, अनूप कुमार, आशीष सिंह, सचिन कुमार, आलोक कुमार, अमरजीत सिंह, किशनकांत यादव, आशीष कुमार, विकास सिंह, सुशांक तिवारी, गुलशन व अश्वनी कुमार का चयन किया गया।
-