छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसीलदार ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से अधीनस्थों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कई बिंदुओं पर नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने चुनाव से पूर्व मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चिह्नित करने, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, शांतिभंग तथा 107/116 के तहत लोगों को पाबंद करने की जानकारी ली। अभी तक मतदान को प्रभावित करने वाले 109 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। इन सभी को 107/116 के तहत पाबंद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने चुनाव तैयारियों से संबंधित प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेंद्र यादव, लेखपाल विजयकांत शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
चुनाव तैयारियों का जायजा लिया
कई बिंदुओं पर नक्शा तैयार करने के लिए दिए निर्देश