फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के धोखे पी लिया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर गांव निवासी एक युवक ने दवा के धोखे जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



बेहटा रामपुर निवासी ओमप्रकाश के बेटे धर्मेंद्र कुमार (22) ने बताया कि वह तीन-चार दिन से खांसी-जुकाम से पीड़ित है। वह प्राइवेट चिकित्सक से दवा लाया था। रविवार की रात करीब साढ़े 8 बजे खांसी का सीरप पीने की बजाय धोखे से कीटनाशक दवा की शीशी उठा ली। अंधेरे में वह यह जान नहीं सका कि इसमें खेत में छिड़काव करने वाली जहरीली दवा है। धोखे में उसे ही दवा समझकर पी गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। कमरे में उसे बेहोश पड़ा देख परिजन दंग रह गए। आनन-फानन में सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद देर रात हालत में सुधार हो सका।
विज्ञापन



दवा के धोखे पी लिया जहर, हालत बिगड़ी
बेहोशी की हालत में परिजन ले गए सौ शैय्या अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें