फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

128 ने किए नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड में 36 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के रिक्त 134 पदों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव के नामांकन में 128 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 123 वार्डों में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विकास खंड मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


रविवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान विकास खंड मुख्यालय पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्य गेट पर पुलिस व पीएसी के साथ परिसर में कई दरोगा और महिला सिपाही तैनात थे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में गहमागहमी थी। ग्राम प्रधानों में नामांकन को लेकर ज्यादा उत्सुकता दिखाई दे रही थी।

खासतौर से विकास खंड की उन नौ ग्राम पंचायतों के प्रधान नामांकन को लेकर ज्यादा परेशान दिख रहे थे। जिन्हें चुनाव जीतने के बाद भी कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं मिल पाई थी। वह हर संभव प्रयास कर अपने यहां रिक्त सीटों पर सदस्य पद के लिए नामांकन कराने को लेकर उत्सुक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन


बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि विकास खंड की 36 ग्राम पंचायतों में 134 वार्ड सदस्यों के पद रिक्त हैं। जिन पर उपचुनाव कराया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक सिर्फ 128 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। ग्राम पंचायत भीकमपुर सानी के दो वार्डों में, महमूदपुर कीरत के एक वार्ड में दो-दो प्रत्याशियों ने, जबकि ग्राम पंचायत कसावा के वार्ड संख्या 12 से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

ऐसी स्थिति में वहां चुनाव कराने की स्थितियां बन गई हैं, जबकि शेष अन्य ग्राम पंचायतों के वार्डों में सिर्फ एक-एक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करने से वहां निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। उधर, विकास खंड सौरिख में रिक्त 187 वार्डों के लिए 209 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी जेई सुरेंद्र नाथ यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें