फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे खड्ड में गिरने से दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के अंतपुर गांव में कोहरे की वजह से एक दिव्यांग की ट्राइसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि दिव्यांग पानी भरे में खड्ड में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अंतपुर गांव निवासी दिव्यांग मनोज (35) पुत्र रामप्रकाश शाक्य की गांव के बाहर पंचर जोड़ने की दुकान है। रविवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर ट्राइसाइकिल से घर जा रहा था। कोहरा अधिक होने से उसकी ट्राइसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जबकि वह पानी भरे खड्डे में जा गिरा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसके भाइयों ने तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे वह खड्ड में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अविवाहित था और वह अपने भाइयों के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें