फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशन नदी पर पुल बनवाएं मंत्रीजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज ताहपुर में शनिवार को राज्यमंत्री ने जनता दरबार में लोगाें की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याएं निस्तारण के निर्देश दिए।
खनन एवं आबकारी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से ग्रामीणों ने ईशन नदी पर पुल निर्माण की मांग की। गांव टिकरी, खबरामऊ, छदामीपुरवा, कुड़री, मस्तियापुर के करीब 30-32 लोगों ने कोटेदार राजेश कुमार के खिलाफ शिकायत की। कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया। इस पर राज्यमंत्री ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव भवानी सराय, अमोलर, नैपालपुर मबैइया, ताहपुर सहित कई राशन विक्रेताओं की शिकायत की गई।
विज्ञापन


भवानीसराय की एक महिला ने पति की मौत के बाद आवास सूची सें सचिव द्वारा नाम कट देने की शिकायत की। ताहपुर के संतोष कुमार ने परिवार रजिस्टर से नाम हटा ने दोबारा दर्ज न करने के अलावा माधौनगर की श्यामा देवी पत्नी प्रमोद, किस्तियापुर की राम सिया पत्नी सतीश, मुन्नी देवी पत्नी बालक राम, ताहपुर के राधेश्याम, राकिशोर, सकरवारा के सतीश ने आवास व पेंशन संबंधी शिकायत की। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, गौरव द्विवेदी, सत्यप्रकाश, मनीष मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, धीरेंद्र पटेल, अशोक कुमार ईशकुमार, जीतू प्रजापति, सतेंद्र गुप्ता, ईश्वरी दयाल, देवेश शुक्ला और छुन्ना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री के सामने भिड़े प्रधान व पूर्व प्रधान
तालग्राम ग्राम पंचायत सकरवारा बगुलिहाई के प्रधान व पूर्व प्रधान आवास के नाम धन उगाही को लेकर भिड़ गए। पूर्व प्रधान रामनरेश कनौजिया ने पंचायत में अपात्रों चयन पात्रों के नाम कटाने धन उगाही का आरोप लगाया। रंभकपुरवा के मानसिंह के आवास की जगह महचंदापुर के मानसिंह का गलत तरीके से पैसा निकालने जिस पर जांच के बाद रजनीकांत सचिव से पैसा वसूली के आदेश भी हुए। जिस पर प्रधान मनोज पटेल इतराज जताते हुए उग्र हो गए। दोनो के बीच जमकर बहस हुई। दोनो को जैसे-तैसे शांत किया गया। जमकर बहस हुई मुशकिल दोनो लोगों को शांत किया गया जनता तमाश बीन बनी रही।

ईशन नदी पर पुल बनवाएं मंत्रीजी
जनता दरबार में ग्रामीणों ने की अर्चना पांडेय से मांग
क्रासर
किसी ने आवास तो किसी ने पेंशन की लगाई गुहार
फोटो 24केएनजेपी 23- समस्याएं सुनती राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें