अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। भारी बारिश के चलते कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में कच्चा मकान ढहने से दो लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। कोतवाली क्षेत्र के सगरा गांव में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे शिवसिंह का कच्चा मकान ढह गया। इससे उनकी पत्नी सत्यवती (40) घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
दूसरी घटना में मतौली गांव निवासी रामेश्वर दयाल के कच्चे मकान की दीवार रात 9:30 बजे गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से सूरत दयाल (22) पुत्र रामेश्वर घायल हो गया। उधर, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अगौस गांव निवासी राम स्वरूप की पत्नी शकुंतला देवी (58) सुबह पांच बजे भैंस दुह रही थीं। तबी कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दोनों दब गए। भैंस की मौत हो गई, शकुंतला को मलबे से निकाल कर मेडिकल कालेज लाया गया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
बारिश से दो मकानों की दीवारें ढहीं, दो घायल