फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 रुपये किलो बांटी अरहर की दाल

Sat, 07 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 120 रुपये किला अरहर की दाल बिकनी शुरू हो गई है। राशन कोटेदारों के यहां भी कोई साधारण व्यक्ति बिना राशन कार्ड के दाल खरीद सकता है।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने डीएसओ एसके सिंह, मंडी समिति के अधिकारी, खाद्य विभाग व कई दाल व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इसमें 120 रुपये किलो दाल बिक्री करने पर चर्चा हुई। बाद में व्यापारी इस रेट में दाल देने को राजी भी हो गए। शहर के मोहल्ला अजयपाल, फर्श, सरायमीरा, मकरंदनगर, हरदेवगंज के राशन कोटेदार 120 रुपये में अरहर की दाल बांट रहे हैं।

डीएसओ ने बताया कि मकरंदनगर स्थित देव ट्रेडर्स व ईजी मार्ट में 120 रुपये किलो अरहर की दाल बिक्री करने का बोर्ड लग गया है। इसके अलावा मोहल्ला गौरीशंकर के राशन कोटेदार सुखलाल राजकुमार ने दो क्विंटल, मोहल्ला हरदेवगंज के गणेश शंकर श्रीवास्तव ने तीन क्विंटल, मोहल्ला हाजीगंज खुर्द की अनुराधा गुप्ता ने चार क्विंटल, मोहल्ला कानूनगोयान के रामसिंह ने चार क्विंटल और मोहल्ला बालापीर की राशन कोटेदार शोभना दुबे ने एक  क्विंटल अरहर की दाल 120 रुपये में बिक्री करने को ली है।
विज्ञापन


डीएसओ ने बताया कि 15 क्विंटल का उठान हो चुका है। पांच-पांच कोटेदार चिह्नित कर दाल कम रेट में बिक्री कराई जा रही है। एक-एक दिन के अंतराल में बिक्री का सिलसिला जारी रहेगा। जनसामान्य के लिए सुविधा शुरू कर दी गई है। आगे तिर्वा, छिबरामऊ, गुरसहायगंज व सौरिख आदि क्षेत्रों में भी कम रेट में अरहर की दाल के स्टाल लगाने व राशन दुकानों पर बिक्री करने की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन


उधर, जिला पूर्ति कार्यालय में मौजूद कोटेदार अनुराधा गुप्ता ने बताया कि कोटेदारों को दाल वितरण कराने के लिए उपलब्ध कराने में भेदभाव हो रहा है। सुबह से ही सभासद व क्षेत्रीय जनता ने फोन करके दाल वितरण के लिए उनसे जवाब-तलब किया। जब वह दफ्तर आईं तो कई घंटे बैठने के बावजूद दाल नहीं मिली। ज्ञात हो कि फुटकर में अरहर दाल की कीमत 200 रुपये तक पहुंच चुकी है। इस वजह से लोग राशन की दुकान से सस्ती दाल लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें