फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: व्यवधान डालने में 12 पदाधिकारी निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। ऐतिहासिक रामलीला मेले के समापन के बाद शुक्रवार को रामलीला कमेटी की बैठक हुई। इसमें दिन और रात के कार्यक्रमों में शामिल कलाकारों का भुगतान किया गया। साथ ही आयोजन में व्यवधान डालने और असहयोग करने के आरोप में 12 पदाधिकारियों को कमेटी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारियों ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया और आयोजन में सहयोग करने से इन्कार कर दिया। इससे मेले की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। आरोप है कि कुछ लोगों ने आयोजन में बाधा डालने के साथ ही व्यवस्था संभाल रहे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
इस मामले को कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए सर्वसम्मति से ओमजी दीक्षित, सुरेश चंद्र उर्फ विद्दी बाथम, सुरेंद्र शर्मा, सर्वेश शुक्ला, अतीक अहमद उर्फ छुट्टन, नीरज दुबे, शिवम राठौर, शिवम शुक्ला, डॉ. बंगाली, बबलू कमल, अशोक दुबे, अनिल शर्मा उर्फ शिंकू को निष्कासित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें