फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च के मामले में पहले दौर में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चुनाव आयोग के निर्देश पर अब तक प्रचार में खर्च की गई धनराशि का उम्मीदवारों ने दो बार ब्योरा दाखिल किया है। 18 अप्रैल को दाखिल ब्योरे में भाजपा ने सपा प्रत्याशी को काफी पीछे छोड़ दिया। हालांकि दूसरी बार दाखिल हुए ब्योरे में जांच के बाद मामूली अंतर ही बचा है। निर्दल प्रत्याशी सुनील भारतीय ने अभी तक सबसे कम धनराशि खर्च की है। व्यय प्रेक्षक रोहित जोशी प्रत्याशियों के खर्च पर निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने 18 अप्रैल को दाखिल किए ब्योरे में 13 लाख एक हजार 95 रुपये का खर्च बताया है। 22 अप्रैल को उनके खर्च का ब्योरा 23 लाख 23 हजार 580 रुपये पहुंच गया। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 18 अप्रैल को अपना चुनावी खर्च ब्योरा 9 लाख 36 हजार 95 रुपये दिखाया। 22 अप्रैल को यह खर्च 23 लाख 93 हजार 372 रुपये पहुंच गया। शिवसेना प्रत्याशी आनंद विक्रम सिंह ने 2 लाख 59 हजार 247 रुपये, वंचित समाज पार्टी की रामा देवी ने 27 हजार 788 रुपये, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के सत्यराम ने 56 हजार 80 रुपये, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी सुभाष चंद्र दोहरे ने 24 हजार 42 रुपये, राष्ट्रीय समाज पक्ष प्रत्याशी संजीव कुमार ने 54 हजार 210 रुपये, निर्दल अमित सिंह ने एक लाख 85 हजार 740 रुपये, निर्दल प्रत्यूष पाठक ने 55 हजार 580 रुपये, निर्दल सुनील भारतीय ने 14 हजार 525 रुपये का खर्च दिखाया है।


वरिष्ठ कोषाधिकारी राजेश कुमार व व्यय टीम प्रभारी अमित सिंह ने रजिस्टर में खर्च का बिंदुवार मिलान किया। कहा कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने हेलीकाप्टर में आने के खर्च के ब्योरे को खाली छोड़ा है। इसको लेकर 27 अप्रैल तक का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च के मामले में पहले दौर में भाजपा प्रत्याशी आगे
दूसरे दौर के खर्चे का ब्योरा दाखिल करने में अब रह गया मामूली अंतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें