फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई व लाइनमैनों को ग्रामीणों व महिलाओं ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। अमोलर बिजली केंद्र से गुरसहायगंज के कई गांवों की विद्युत लाइन जोड़ने गए जेई व लाइनमैनों को भवनियापुर के ग्रामीणों व महिलाओं ने खदेड़ दिया। एसडीओ ने पुलिस फोर्स के साथ देर शाम लाइन जुड़वाई।
विज्ञापन



गुरसहायगंज बिजली उपकेंद्र पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के चलते हीट होने लगा। ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए बिजली अधिकारियों ने ऊंचा, पलटेपुर्वा, कुड़री, तेरारब्बू, बरगांव अमोलर उपकेंद्र के फीडर दलापुरवा से जोड़ने के लिए लाइन दुरुस्त की। शुक्रवार को जेई कुलदीप व संविदा लाइनमैन श्याम सिंह टीम के साथ क्षेत्र के भवनियापुर गांव के समीप लाइन जोड़ने के लिए पहुंचे। इस पर ग्रामीण भड़क गए। महिलाओं ने विरोध कर लाइन नहीं जोड़ने दी। माहौल खराब देख जेई व टीम को मौके से भागना पड़ा। सूचना पर देर शाम एसडीओ कुलदीप वर्मा, जेई रमेश चंद्र मौर्या, जेई अमोलर, गुरसहायगंज भारी पुलिस बल के साथ भवनियापुर गांव पहुंचे। विरोध कर रहे ग्रामीणों व महिलाओं को हड़का दिया। लाइन जुड़वाकर आपूर्ति शुरू कराई। जेई का कहना था कि कुछ लोगों ने विरोध किया था। यह पुलिस के पहुंचने पर शांत हो गए।
विज्ञापन



जेई व लाइनमैनों को ग्रामीणों व महिलाओं ने खदेड़ा
लाइन जोड़ने गए थे, भवनियापुर गांव के ग्रामीणों ने खदेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें