फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से फोर्स ले जा रही बस पर सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पुलिस लाइन से बुलंदशहर फोर्स लेकर जा रही रोडवेज बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। फालोवर की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


विकासनगर डिपो की रोडवेज बस पुलिस लाइन कानपुर से 15 पुलिस जवानों को चुनाव ड्यूटी में बुलंदशहर ले जा रही थी। रविवार शाम करीब पांच बजे जब बस जीटी रोड हाईवे पर रौतामई के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

हादसे में बस सवार फालोवर रामशंकर व मेस इंचार्ज हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश घायल हो गए। दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने फालोवर रामशंकर को जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कंधिया निवासी बस चालक रामू सिंह ने ट्रक चालक कानपुर के महाराजपुर थाना महौली निवासी दीपू पासवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ट्रक-बस की टक्कर में दो जवान घायल

कानपुर से चुनाव ड्यूटी पर बुलंदशहर जा रही थी फोर्स भरी बस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें