कन्नौज। एआरटीओ संजय कुमार व पीटीओ रामबाबू ने बुधवार को अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 106 वाहनों का यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान किया गया।
पीटीओ ने गैस एजेंसी क्रासिंग पर 60 वाहनों के चालान काटे। इनमें 10 वाहन ऐसे थे, जिनके चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन को नहीं चला रहे थे। इसी तरह 50 बाइक चालकों के चालान काटे गए। इनके चालक हेलमेट लगाकर बाइक नहीं चला रहे थे। मौके पर छह हजार 250 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसी तरह एआरटीओ ने तिर्वा रोड पाल चौराहे पर अभियान चलाया। उन्होंने 46 वाहनों के चालान काटे। दो लोग सीट बेल्ट लगाकर कार नहीं चला रहे थे। यातायात नियमों का पालन न करने पर सभी को चेतावनी दी गई।