फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबिल का बक्सा फटा, तीन उपकेंद्र से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 33 हजार की अंडरग्राउंड लाइन का मकरंदनगर में बक्सा फटने से सोमवार को चार बजे से तीन विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। फाल्ट होने से तिर्वा क्रासिंग, सरायमीरा समेत 100 से अधिक गांव की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार की साम चार बजे के करीब एक ही अंडरग्राउंड लाइन से संचालित 33 हजार की लाइन का बक्सा गोमतीदेवी विद्यालय के निकट फट गया। इससे जिला एवं सत्र न्यायालय, मानपुर व अकबरपुर सरायघाघ बिजली केंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। खोज करने पर पता चला कि मकरंदनगर में फाल्ट हुआ। जानकारी पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मैके पर पहुंच गए। फालट को ठीक करनेे के लिए बक्सा को खोला गया। लाइन को काट कर दूसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। एक ही अंडरग्राउंड केबल से संचालित तीन विद्युत उपकेंद्र बंद हो जाने व सबसे खास न्यायालय की बिजली बंद होने से बिजली विभाग खासा परेशान है। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक तीनों बिजली घरों को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें