अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने पांच इंस्पेक्टर और छह सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्य ग्रहण करने निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षक अमरपाल सिंह को गुरसहायगंज कोतवाली से तिर्वा का कोतवाल बनाया है। तिर्वा कोतवाली से आलोक सिंह यादव को गुरसहायगंज कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है। छिबरामऊ कोतवाली से अजय कुमार सिंह, सदर कोतवाली भेजे गए हैं। सदर कोतवाली से आमोद कुमार सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सौरिख थाना से संतोष कुमार व्यास को छिबरामऊ कोतवाली में तैनात किया गया है। तालग्राम थाना प्रभारी तारिक खान को ठठिया थाना प्रभारी बनाया गया है।
कोतवाली सदर में तैनात उप निरीक्षक सुरेश कुमार को थानाध्यक्ष तालग्राम बनाया गया है। वाचक पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय को सौरिख थानाध्यक्ष बनाया गया है। थाना विशुनगढ़ में उप निरीक्षक के पद पर तैनात सुनील कुमार यादव को थानाध्यक्ष विशुनगढ़ बनाया गया है। उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष इंदरगढ़ और इंदरगढ़ थाना प्रभारी अमित कुमार मान को पुलिस लाइन में भेजा गया है।