फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी कुतों का कहर, मार डाली तीन बकरियां, कई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरसहायगंज (कन्नौज)। क्षेत्र के गांव इंदईयागंज में कुत्तों ने तीन बकरियों को मार डाला, जबकि कई को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दो बकरी के बच्चों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गांव में हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

इंदुईयागंज निवासी वीरपाल ने बताया कि काली नदी के किनारे घूमने वाले आवारा कुत्तों ने उसकी बकरी को नोचकर मार डाला। वहीं, रामकरन व विमलेश की बकरियों को भी मार डाला। वहीं श्रीपाल की दो बकरियों को नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, दो बकरियों के बच्चों का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक शिकारी कुत्तों का झुंड गांव के किनारे घूमता रहता है और खेतों में चरने जाने वाली बकरियों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर देता है, बाद में बकरियां दम तोड़ देती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों के डर से बकरियां चराने जाने वाले बच्चे भी कुत्तों को देख डरकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें