फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 जोड़े सामूहिक विवाह योजना में लेंगे सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जिले को 1500 विवाह कराने का लक्ष्य मिला था। तमाम कोशिशों के बावजूद महज 62 जोड़े मिल पाए हैं। 15 दिसंबर को इन जोड़ों के ब्लॉक मुख्यालयों पर भव्य समारोह आयोजित विवाह कराए जाएंगे। प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 35 हजार रुपये खर्च होने हैं।

समाज कल्याण अधिकारी संतोष पाठक का कहना है कि शासन से मिले लक्ष्य को लेकर बराबर प्रयास किया जा रहा था, लेकिन सामूहिक विवाह योजना में रजिस्ट्रेशन काफी कम संख्या में हो रहे हैं। छह ब्लाक, एक नगर पालिका, तीन नगर पंचायत व जिला पंचायत में 62 जोड़ों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन


इनके विवाह आगामी 15 दिसंबर को ब्लाक मुख्यालय पर होंगे। नगर पालिका, नगर पंचायत व जिला पंचायत के अधिकारी निकटतम ब्लाक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। छिबरामऊ व उमर्दा ब्लाक में रजिस्ट्रेशन हुए हैं, लेकिन फिलहाल डिमांड नहीं आई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई। जिला मुख्यालय पर प्रभारी संदीप सिंह, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 113 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। राजकीय मेडिकल में 80 से अधिक जोड़ों की शादी हुई। इसके अलावा ब्लाक मुख्यालयों में भी समारोह आयोजित कराके विवाह कराए गए। वर्ष 2018 में अभी तक 20 जोड़ों की शादी कराई जा सकी है।



सामूहिक विवाह सम्मेलन में 62 जोड़े लेंगे फेरे
क्रासर
15 दिसंबर को ब्लाक मुख्यालयों पर में होंगे कार्यक्रम
35 हजार रुपया प्रत्येक जोड़े की शादी पर होगा खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें