फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिचौलियों के चंगुल में नहीं फसेगा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
इस बार क्र य केेंद्रों पर जिले के वही किसान अपनी फसल बेंच सकेंगे, जो विपणन विभाग से रजिस्टर्ड हाेंगे। धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से यह नीति बनाई गई है। केंद्र पर आने वाले किसानों की उपज उनके रजिस्ट्रेशन नंबर से खरीदी जाएगी। सरकार की इस नीति के चलते अब बिचौलियों के चंगुल में फंसने से किसान बच जाएगा।


जिला विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अक्सर क्रय कें द्रों पर फसल लेकर आने वाले किसान बिचौलियों में फंसकर अपनी उपज को आनै-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शासन की ओर से लागू की जा रही है। बताया कि अब क्रय केंद्रों पर उपज बेचने के लिए विपणन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इससे केंद्र पर आने-वाले किसानों को सहूलियत होगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर आसानी से अपनी उपज बेच सकेंगे।
विज्ञापन



शासन की ओर से किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बेवसाइट निर्धारित कर दी गई है। किसान किसी भी साइबर कैफे या निजी कंप्यूटर से वेबसाइट (डब्लूडब्लूडब्लू.एफसीएस.यूपी.इन) पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


विपणन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसान को अपनी फोटो, स्थाई पते का प्रमाण, भूमि की खतौनी व खसरा, आधार कार्ड, बैंक खाते का पासबुक प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन



जिला विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की उपज में पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु की गई है। इस बार क्रय केंद्रों पर रजिस्टर्ड किसानों की उपज ही खरीदी जाएगी।



-फसल की उपज बेचने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
-रजिस्ट्रेशन नंबर से ही खरीदी जाएगी किसान की उपज
-रजिस्टर्ड किसान ही अब बेच सकेंगे अपनी उपज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें