फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बुधवार को फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार सात उपनिरीक्षकों और चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


तबादला सूची में निरीक्षक रंजना पांडेय प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना से तालग्राम थाना प्रभारी बनी हैं। अतिरिक्त निरीक्षक गुरसहायगंज रहे ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना बनाया गया है। अतिरिक्त निरीक्षक सदर कोतवाली रहे राधेश्याम को एएचटी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयंती प्रसाद गंगवार को सौरिख थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह को एसओजी से सौरिख थाने की कमान दी गई है। भागमल को विशुनगढ़ से सकरावा थाना प्रभारी बनाया गया। शशिकांत कनौजिया को रिट सेल से विशुनगढ़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद कुमार कश्यप को एसएसआई गुरसहायगंज से इंदरगढ़ थाने का जिम्मा दिया गया है। विनय शर्मा को तालग्राम थानाध्यक्ष से वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुरसहायगंज स्थानांतरित किया गया है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम देवी और सकरावा के थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें