फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोजगार मेले में 108 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

Thu, 08 Feb 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहेरिन में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


रोजगार मेले में नोएडा, दिल्ली, आसपास राज्य से छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 375 युवाओं ने पंजीकरण कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और इसके बाद 108 युवाओं का चयन करते हुए जॉब के लिए आफर लेटर दिए। आईटीआई प्रधानाचार्य परवेज खान ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अश्वनी द्विवेदी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


114 छात्रों को वितरित किए मोबाइल
रोजगार मेले के दौरान कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 114 छात्रों को मुख्य अतिथि ने मोबाइल वितरित किए और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। मोबाइल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें