फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों की चिंगारी से 1000 बीघा फसल जली, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 300 किसानों की गेहूं की लगभग एक हजार बीघा फसल जल गई। तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने बताया कि कई दिनों से बिजली के तार खेतों के ऊपर झूल रहे थे। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी महकमे के अधिकारियों ने इन्हें ठीक नहीं कराया। फसल जलने से अब वह भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।
विज्ञापन



थाना ठठिया के जनखत गांव के मजरे लुंजीपुर में खेतों के ऊपर से एचटी लाइन लाइन गुजरी है। लाइन के तार ढीले होने के कारण झूल रहे थे। हवा में अक्सर स्पार्किं ग होने लगती थी। शनिवार दोपहर बिजली के तार आपस में टकरा गए। चिंगारी गेहूं की फसल पर गिरने से आग लग गई। हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया। लुंजीपुर समेत बगवा, अज्यौरा, मदनापुर व जनखत गांव के खेतों तक पहुंच गई। आग देखकर सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए। यह आग को बुझाने में जुट गए। आग से करीब 300 किसानों की एक हजार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह दमकल की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। गांव वालों और कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी पर एसडीएम महेंद्र कुमार, लेखपाल बृजनंदन यादव, अनिल कटियार, सत्यपाल, थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर लाइन ठीक कराने की मांग की गई। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे बड़ी घटना हो गई। एसडीएम ने बताया कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। बिजली विभाग द्वारा किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

कुढ़िना गांव में भी दिखा आग का कहर
तिर्वा। धार्मिक स्थल के समीप खेत में खड़ी फसल जलने लगी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। थाना ठठिया के कुढ़िना गांव निवासी श्रीकृष्ण व कुसमा देवी की चार बीघे खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। खेत के पास धार्मिक स्थल है। नवरात्र अष्टमी के चलते सुबह से ही हवन पूजन हो रहा था। दोपहर में खेत में खड़ी फसल जलने लगी। इससे पूजा पाठ कर रहे श्रद्धालुओं में हड़ंकप मच गया। आग की सूचना दमकल टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारों की चिंगारी से 1000 बीघा फसल जली, हंगामा
तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें