फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, स्टैट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, बैंक आफ इंडिया आदि की 132 शाखाओं के क्लर्क दो दिनों की हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल कर्मियों ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया।

हड़ताल से करीब 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने और करीब पांच हजार चेकों का क्लीयरेंस भी रुक गया है। बैंक अधिकारियों की माने तो महीने के शुरुआती दिनों में हड़ताल होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को परेशानी आई है। चेक क्लीयर न होने के कारण उनके खातों में पैसा नहीं पहुंच पाया और रोजमर्रा की चीजों के लिए उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ी। बैंक क्लैरिकल स्टाफ के वरिष्ठ नेता सुघर सिंह ने बताया कि सभी अस्थायी व अंशकालिक कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सामान वेतन के साथ पदोन्न्ति की जाए। कर्मचारी एसोसिएशन के क्षेत्रीय मंत्री अंकित तिवारी ने बताया कि केंद्रीय यूनियनों के संयुक्त प्लेटफार्म और अखिल भारती महासंघों की 12 मांगों को जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि हड़ताल के चलते जिले के सभी 90 एटीएम को फुल कर दिया गया है। संगठन के पदाधिकारी अंशुल दीक्षित, महेंद्र सिंह, आशीष गौतम ने नौ जनवरी को भी सफल हड़ताल करने का फैसला लिया।



बैंकों में 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
फोटो -14- ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें