इंदरगढ़ (कन्नौज)। क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते क्षेत्र एक सैकड़ा गांव को 72 घंटे से बिजली नसीब नहीं हो सकी है। इंदरगढ़ फीडर से शनिवार दोपहर से खराब हुई बिजली 72 घंटे बाद भी ठीक नहीं की जा सकी है।
जिसको लेकर क्षेत्र के गांव इंदरगढ़, कचाटीपुर, गहलामऊ, सरैया, बहौसी, गुलारा, कपहा, ढिपिया, बरियामऊ, गुनाहा, लेलेपुर, भगवंतपुर, सैजापुर, कलसान, जिनौठी, पूराराय, रामपुर, मझला, खेमपुरवा, मिड़ईपुरवा, उद्यमपुर, फतमापुर, फत्तेपुर समेत एक सैकड़ा गांव के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण रुप सिंह, राम नाथ, सुरेंद्र राजाराम, गोकरन सिंह , संजय, बब्लू सहित कई अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की खराबी के संबंध में बिजली विभाग के जेई को फोन पर जानकारी दी जा चुकी है।
फिर भी बिजली विभाग ने खराबी कोे दूर करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। जबकि शासन का फरमान है कि बिजली की खराबी की सूचना मिलने के तत्काल बाद कर्मचारी मौके पर पहुंच कर खराबी दूर करेंगे। शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो ग्रामीण अब डीएम से शिकायत करेंगे।
- शिकायत के बाद भी नहीं ठीक हुई बिजली