फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सेफ सिटी योजना के तहत 100 सीसीटीवी लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। सेफ सिटी योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 100 आधुनिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। पुलिस और नगर पालिका के संयुक्त प्रयास से इस योजना को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

इन कैमरों का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ती चोरी, छिनैती और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाना है। वारदात के बाद अपराधियों के फरार होने की समस्या पर नियंत्रण लगेगा। पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर शहर की हर गतिविधि पर चौबीस घंटे नजर रखी जा सकेगी। इससे अपराधियों की पहचान आसान होगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी।
शहर के प्रवेश द्वारों, जीटी सड़क, सरायमीरा, तिर्वा सड़क और मुख्य बाजार जैसे व्यस्त इलाकों को प्राथमिकता दी गई है। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास भी कैमरे लगेंगे ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह अत्याधुनिक कैमरे नाइट विजन सुविधा से युक्त होंगे, जो रात में भी स्पष्ट तस्वीरें कैद करेंगे।
विज्ञापन

सीसीटीवी की स्थापना से चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगेगा। यह व्यवस्था यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या से निपटने में भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था में भी व्यापक सुधार की उम्मीद है। कूड़ा व गंदगी दिखने पर संबंधित अधिकारी कर्मी को हिदायत देंगे और जल्द साफ-सफाई होगी। इससे घर-घर कूड़ा उठान में सहायता मिलेगी।
निगरानी और क्रियान्वयन
नगर पालिका में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से कैमरों पर सभी गतिविधियों की निगरानी होती रहेगी। इसके लिए अलग से कर्मी लगाए जाएंगे जो चौबीस घंटे नजर रखेंगे। नगर पालिका के ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने बताया कि यह कैमरे अत्याधुनिक होंगे। इन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा ताकि किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें