छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला जेरकिला में चोरों ने वकील के घर से डेढ़ लाख की नकदी समेत 10 लाख रुपये की सामान पार कर दिया। सुबह लौटने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी एडवोकेट चंद्रशेखर कश्यप मंगलवार को भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार की सुबह नौ बजे जब पत्नी घर आईं तो मकान के ताले टूटे हुए देखे। साथ ही घर में सामान बिखरा पड़ा था। वारदात की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चंद्रशेखर ने बताया कि चोरों ने घर के डेढ़ लाख की नकदी, 35 चांदी के सिक्के, छह सोने की अंगूठी, पांच सोने की जंजीर, दो चांदी के कमरबंध, सोने की हाय, सोने का बेंदा समेत जरूरी कागजात पार कर दिए। दोपहर को फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और नमूने एकत्रित किए। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
99999999999999....
वारदात के समय चोरों ने खोल दिया गैस सिलिंडर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में रखे सिलिंडर को खोल दिया, जिससे पूरे घर में गैस भरी हुई थी। सुबह जब घर खोला गया तो उसमें गैस की महक भरी हुई थी। 9999999999999999भाई के घर में बाहर से लगा दी कुंडी
चोर पड़ोस में पड़े प्लॉट से होते हुए बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए। किनारे लगे गेट का ताला तोड़ दिया और फिर वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने पड़ोस में स्थित चंद्रशेखर के भाई ओमशंकर के घर के बाहर कुंडी लगा दी थी।