फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तिर्वा में शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। एक साल तक शोषण करने के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामला ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने सिखवापुर निवासी रोहित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी रोहित से मुुलाकात हुई थी। इसके बाद से रोहित शादी का झांसा देकर उसके घर आने जाने लगा।

इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। हाल में ही आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें