फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाम पाने के लिए एक साल तक पैदल चली जोया साइकिल देख रोक नहीं पाई आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दो गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद मुजफ्फर नगर में स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली झांसी की प्रतिभाशाली मुक्केबाज जोया खान को स्टेडियम प्रबंधन ने साइकिल भेंट की तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाई, साइकिल देखते ही उसके चेहरे के भाव ऐसे दिखे कि वह अभी रो पड़ेगी। असल में जोया ने एक छोटे से किराए के मकान से स्टेडियम तक का सफर मुश्किल से तय किया है। वह एक साल तक पैदल चलती रहीं।
विज्ञापन

भांडेरी गेट स्थित भुजवल का बाग में किराए के मकान में रहने वाली मुक्केबाज जोया खान के पिता मजदूरी करते हैं। एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। जोया को बचपन से ही मुक्केबाजी का शौक था। लेकिन संसाधनों की कमी होने के कारण उसने घर में ही मुक्केबाजी का अभ्यास शुरू किया।
इस दौरान उसने किसी तरह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दाखिला लिया। मुक्केबाजी की दुनिया में कदम रखते ही जोया ने अपने खेल के बल पर सभी को चाैंका दिया। लेकिन पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें मुक्केबाजी के अभ्यास के लिए रोजाना छह किलोमीटर तक पैदल चलकर स्टेडियम तक पड़ता था। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं ने अपने खेल के दम पर उन्होेंने दो गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया। वर्तमान में वह मुजफ्फर नगर में सात से दस जुलाई तक आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहीं हैं। उधर, जब जोया को मंच पर साइकिल भेंट की गई तो मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने भी उसकी खूब तारीफ की। इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें