फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अप्रैल से शुरू हो जाएंगे नगर निगम के जोनल कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम के तीन जोनल कार्यालय अप्रैल में शुरू हो जाएंगे। इसी महीने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण संभव है। इन कार्यालयों के शुरू होने से लोगों को गृहकर जमा करने, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम तक दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी।

नगर निगम ने लगभग 14 करोड़ की लागत से पिछोर, हंसारी और आल्हा घाट के पास जोनल कार्यालय बनवाए हैं। आल्हाघाट के जोनल कार्यालय का काम अंतिम चरण में है। दरअसल, इस कार्यालय के सामने से विद्युत विभाग की विद्युत लाइन गुजरी होने से निर्माण कार्य रुक गया था। बताया गया कि राजगढ़, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, करारी, लहरगिर्द आदि क्षेत्र नगर निगम से लगभग 10 किलोमीटर दूर हैं। यहां के लोगों को छोटे-छाेटे काम के लिए नगर निगम तक दौड़ लगानी पड़ती है। अब कई कार्य यहीं पर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये कार्य भी हो सकेंगे



संपत्ति से जुड़ी शिकायतें हल होंगी

- जन शिकायतों का भी निस्तारण होगा



कैटल कैचिंग की टीम तैनात रहेगी

- निर्माण के लिए अभियंता नियुक्त होंगे



- गंदगी की सूचना भी यहीं दे सकेंगे

स्मार्ट सिटी की इन परियोजनाओं को भी होगा लोकार्पण



- इलाइट चौराहे के पास 25 करोड़ से बनी मल्टीलेवल कार पार्किंग

- 117.22 करोड़ से बना 26 एमएलडी एसटीपी और चार एसपीएस



- 19.54 करोड़ से बनी सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की नई बिल्डिंग




नगर निगम के जोनल कार्यालय और स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण जल्द होने की संभावना है। अप्रैल से जोनल कार्यालय शुरू हो जाएंगे। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त/सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें